दोआबा कालेज के बी.कॉम के विद्यार्थी मैरिट में आये

दोआबा कालेज के बी.कॉम के विद्यार्थी मैरिट में आये
दोआबा कालेज में बी.कॉम के मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व प्राध्यापक । 

जालन्धर, 7 सितम्बर, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोआबा कॉलेज के बी.कॉम समैस्टर-4 के विद्यार्थियों ने जीएनडीयू की समैस्टर की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया । 
बी.कॉम समैस्टर-4 की छात्रा आँचल और जसप्रीत ने जीएनडीयू की समैस्टर की परीक्षाओं में 7.89 सीजीपीए अँक प्राप्त कर जीएनडीयू की मैरिट में स्थान प्राप्त किया । 
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. नरेश मल्हौत्रा-विभागाध्यक्ष, प्रो. गरिमा चौढ्ढा, प्रो. सोनिया कालरा, प्रो. सुरजीत कौर, डॉ. सुरिन्द्र शर्मा व डॉ. अमरजीत सैनी ने इन मेधावी छात्रों को कॉलेज में उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया तथा इनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी ।