प्रो मोहन सपरा को पंजाब भाषा विभाग द्वारा पुरस्कार देने का दोआबा अकादमी ने किया स्वागत

पंजाब के वरिष्ठतम साहित्यकारों में स्थान रखने वाले हिन्दी के वरिष्ठ कवि शिरोमणि साहित्यकार प्रो मोहन सपरा को पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा बर्ष 2021 में प्रकाशित कविताओं की   पुस्तक "रंगों में रंग प्रेम रंग" पर बर्ष की सर्वोत्तम प्रकाशित पुस्तक पर ज्ञानी संत सिंह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा का दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी ने भरपूर स्वागत किया है।

प्रो मोहन सपरा को पंजाब भाषा विभाग द्वारा पुरस्कार देने का दोआबा अकादमी ने किया स्वागत

फगवाड़ा: पंजाब के वरिष्ठतम साहित्यकारों में स्थान रखने वाले हिन्दी के वरिष्ठ कवि शिरोमणि साहित्यकार प्रो मोहन सपरा को पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा बर्ष 2021 में प्रकाशित कविताओं की पुस्तक "रंगों में रंग प्रेम रंग" पर बर्ष की सर्वोत्तम प्रकाशित पुस्तक पर ज्ञानी संत सिंह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा का दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी ने भरपूर स्वागत किया है।

अकादमी के अध्यक्ष डा जवाहर धीर, संरक्षक टी डी चावला एवं प्रि कैलाश भारद्वाज, सचिव डा यश चोपड़ा ने संयुक्त रूप से जारी व्यक्तव्य में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रो मोहन सपरा लम्बी कविताओं के लिए भारत के साहित्यकारों में एक विशेष स्थान रखते हैं और उनका सम्मान पंजाब के साहित्यकारों का सम्मान है।

प्रो मोहन सपरा को यह अवार्ड तीस नवम्बर को पटियाला में भाषा विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले समारोह में दिया जाएगा।

अकादमी के अध्यक्ष डा जवाहर धीर ने पंजाब के अन्य उन साहित्यकारों वीणा विज,गीता डोगरा, राकेश प्रेम आदि को भी पुरस्कार दिए जाने का स्वागत किया है।

अकादमी के अन्य सदस्यों राजेश अध्याय, हरचरन भारती, रविन्द्र सिंह चोट,मनोज फगवाड़वी, दिलीप कुमार पाण्डेय,शिव कौड़ा, सुखदेव सिंह गंडवा,चारू दत्त सुधीर, राजेन्द्र साहनी आदि ने भी प्रो मोहन सपरा को बधाई दी है