समाधान शिविरों की शिकायतें लंबित न रखें, तय समय में करें निपटाराः डीसी सतबीर सिंह

मौके पर समाधान योग्य मामलों का तुरंत निपटान करने के निर्देश

समाधान शिविरों की शिकायतें लंबित न रखें, तय समय में करें निपटाराः डीसी सतबीर सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनका निर्धारित समय में निपटान सुनिश्चित करें। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और मौके पर समाधान संभव होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना है। जिन शिकायतों में विभागीय कार्रवाई जरूरी है, उनका भी तय समयसीमा में समाधान किया जाए। अधिकारियों को शिकायतों की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आरटीए वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम और डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।