डीएमईआर, हरियाणा की टीम पहुंची पीजीआईएमएस, रोहतक के निरीक्षण के लिए
रोहतक, गिरीश सैनी। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर), हरियाणा की टीम ने शुक्रवार को पीजीआईएमएस, रोहतक का दौरा कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम ने निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल के साथ ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर, सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक व लैब का जायजा लिया।
डीएमईआर की टीम ने विभिन्न विभागों के डीएमएस के साथ फैकल्टी स्ट्रेंथ, बेड ऑक्यूपेंसी, उपकरणों की स्थिति और एनएमसी मानकों की पालना का मूल्यांकन किया। डीएमईआर अधिकारियों ने बताया कि सरकार के आदेश पर अलग-अलग टीमें प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर रही हैं।
जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ वरुण अरोड़ा ने बताया कि पीजीआईएमएस, रोहतक ने समय पर पूरा डाटा टीम को उपलब्ध करवा दिया है। उन्होंने कहा कि ये निरीक्षण हरियाणा में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम कदम है।

Girish Saini 

