जिलाधीश सचिन गुप्ता ने नीट (यूजी) परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के ओवरऑल इंचार्ज, सेक्टर अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

जिलाधीश सचिन गुप्ता ने नीट (यूजी) परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों के ओवरऑल इंचार्ज, सेक्टर अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

रोहतक, गिरीश सैनी। जिलाधीश सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई को आयोजित किए जाने वाले नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-16(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केन्द्रों के ओवरऑल इंचार्ज, सेक्टर अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। रोहतक जिले में इस परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं तथा 5307 परीक्षार्थी 3 मई को दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में परीक्षा में भाग लेंगे।

जारी आदेश के तहत 8 परीक्षा केन्द्रों के लिए रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है तथा अन्य 7 परीक्षा केन्द्रों के लिए रोहतक सहकारी चीनी मिल की एमडी श्वेता सुहाग को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। आरटीए सचिव वीरेंद्र कुमार को 4 परीक्षा केन्द्रों, महम के एसडीएम विपिन कुमार को 4 परीक्षा केन्द्रों, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह को 3 परीक्षा केन्द्रों, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी को 3 परीक्षा केन्द्रों तथा मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम को 3 परीक्षा केन्द्रों के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी 17 परीक्षा केन्द्रों पर डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।