डीएलएसए की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने किया जन सेवा संस्थान का औचक निरीक्षण

डीएलएसए की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने किया जन सेवा संस्थान का औचक निरीक्षण

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने  स्थानीय जन सेवा संस्थान का औचक निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की और संस्थान में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्राधिकरण द्वारा एडीआर सेंटर में अधिवक्ता व अधिकार मित्रों की कार्यशाला भी आयोजित की गई।

सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने प्राधिकरण के पैनल पर कार्यरत अधिवक्ता व अधिकार मित्रों से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि  प्राधिकरण के कार्यों के बारे में आम जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी तरह की कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो वह प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगल एड क्लीनिक के बारे में भी जानकारी ली।