डीएलएसए ने साइबर फ्रॉड व बचाव के उपायों बारे किया जागरूक

डीएलएसए ने साइबर फ्रॉड व बचाव के उपायों बारे किया जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के दिशा निर्देशन में स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के छात्र कल्याण प्रकोष्ठ एवं डीएलएसए के संयुक्त तत्वावधान में सेफर इंटरनेट डे विषय पर एक विशेष वक्तव्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन डॉ. हर्षिता ने किया।

सहायक प्रोफेसर डॉ. रीना कत्याल ने वर्तमान में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड की जानकारी दी। विशेष वक्ता, एएसआई दयानंद ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय तथा फोन व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। डीएलएसए अधिवक्ता आशुतोष कौशिक ने प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली कानूनी सहायता एवं सेवाओं से अवगत करवाया। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ अंजू देशवाल, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ रजनी, डॉ अनिला बठला, डॉ मीनाक्षी गुगनानी, डॉ प्रमिला, डॉ संदीप, डॉ सुमन, डॉ चंदना जैन, डॉ मनीषा, डॉ. प्रतिभा सैनी सहित अन्य शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मी व विद्यार्थी मौजूद रहे।