अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएलएसए द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में प्राधिकरण का सचिव एवं सीजेएम डॉ तरन्नुम खान के आदेशानुसार स्थानीय महिला आश्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोटेक्शन ऑफिसर कर्मेंद्र कौर, पैनल अधिवक्ता किरण देवी ने प्रतिभागी महिलाओं को प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निशुल्क कानूनी सहायता बारे जानकारी दी। उन्हें 14 मार्च 2026 को रोहतक कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के पैनल पर कार्यरत महिला अधिवक्ताओं ने महिला दिवस मनाया तथा सभी महिलाओं को उनके द्वारा समाज में दिए जाने वाले योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।

Girish Saini 

