डीएलसी सुपवा: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग 27 जुलाई से
रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) में स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग व फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अलग-अलग विभागों में पहली काउंसलिंग 27 जुलाई से शुरू होगी और उसी दिन से फीस जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
विजुअल आर्ट्स विभाग में पहली काउंसलिंग 27 जुलाई से, डिजाइन विभाग में 28 जुलाई से और फिल्म व टीवी विभाग की काउंसलिंग 27 से 29 जुलाई तक जारी रहेगी। इसी दौरान छात्रों को अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्र फीस जमा कर अपनी सीट कन्फर्म कर सकेंगे।
नए सत्र की शुरुआत 3 अगस्त से होगी। नव प्रवेशित छात्रों के लिए 3 से 9 अगस्त तक इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन होगा। पहली काउंसलिंग के बाद सीटें खाली रहने पर 4 अगस्त को खाली सीटों की सूची जारी होगी और 7 अगस्त से दूसरी काउंसलिंग शुरू होगी। उसके बाद भी सीटें खाली रहने पर तीसरे व चौथे चरण की फिजिकल काउंसलिंग की तारीख घोषित की जाएगी।
स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों की पहले चरण की काउंसलिंग 30 जुलाई को होगी। डिप्लोमा कोर्स की काउंसलिंग भी उसी दिन होगी। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए नए सत्र की शुरुआत एक अगस्त से होगी। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
Girish Saini 

