दीपावली प्रदर्शनी आज से

दीपावली प्रदर्शनी आज से

रोहतक, गिरीश सैनी। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में विशेष प्रदर्शनी 12 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। सेंटर इंचार्ज आयुषी जैन ने बताया कि 19 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का समय सुबह 11 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

इस प्रदर्शनी में हस्त निर्मित दीये, बंदनवार, हटड़ी, तोरण, रंगोली, वॉल हैंगिंग, पोटली सहित घर की सजावट के अन्य सामान प्रदर्शित किए जाएंगे। आयुषी जैन ने बताया कि इस दीपावली प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्त निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करना है।