सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सीएमबीटी में मनाई दीपावली, विद्यार्थियों ने लिया प्रदूषणमुक्त पर्व का संकल्प
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (सीएमबीटी) में दीपावली पर्व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई।
सेंटर निदेशक डॉ. हरि मोहन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन से जुड़े पर्व के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीराम के जीवन से सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
प्रो. अमिता सुनेजा डंग, डॉ. रश्मि और डॉ. अनिल कुमार ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए पटाखों से परहेज करने और मिट्टी के दीये जलाकर पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।

Girish Saini

