मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर मंडल आयुक्त सख्त, मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
रोहतक, गिरीश सैनी। मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात बीएलओ से कार्य की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने में आमजन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता बरतने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र ढुल, चुनाव तहसीलदार सरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

