जिला पुलिस ने  छात्राओं को किया जागरुक

जिला पुलिस ने  छात्राओं को किया जागरुक

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के दिशानिर्देशों अनुसार अलग-अलग स्थानों पर छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध बारे जागरूक किया गया। छात्राओं के मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति ऐप व 112 इंडिया ऐप इंस्टॉल करवाया गया तथा ऐप की महता व प्रयोग बारे विस्तार से बताया गया।

महिला पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि कि ऐप में रजिस्ट्रेशन करने से किसी भी विकट स्थिति में आपके द्वारा डायल 112 पर कॉल करने पर आपका विवरण डायल 112 पर पहले से मौजूद होगा व आपकी लोकेशन के हिसाब से निकटतम उपलब्ध ईआरवी कम से कम समय में आपकी सहायता के लिये आपके पास पहुंचेगी।

महिला थाना प्रभारी ने महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक महिला के फोन में दुर्गा शक्ति ऐप व 112 इंडिया ऐप इंस्टाल होनी चाहिए। दुर्गा शक्ति एप व 112 इंडिया ऐप की सहायता से आप एक क्लिक पर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास महिलाओं, लडकियों व दोस्तों के साथ यह जानकारी शेयर करने व दूसरों को जागरूक करने की अपील की।