जिलाधीश सचिन गुप्ता ने सुनारिया जेल क्षेत्र में एरियल कवरेज व उड़ने वाले उपकरणों पर लगाया प्रतिबंध
रोहतक, गिरीश सैनी। जिलाधीश सचिन गुप्ता ने नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला जेल सुनारिया के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने, ग्लाइडर, मानव रहित फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट एवं एरियल कवरेज पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस आदेश की पालना सुनिश्चित की जाएगी तथा इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Girish Saini 

