जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में गांव घुसकानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव आयोजित किया गया। इस उत्सव के लिए जिला के 157 राजकीय विद्यालयों के कुल 2693 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम में चयनित 164 विद्यार्थियों ने अपने एस्कॉर्ट्स के साथ उत्सव में भाग लिया।

विद्यार्थियों का मूल्यांकन तीन प्रमुख गतिविधियों - कविता लेखन, निबंध लेखन एवं चित्रकला के माध्यम से किया गया, जिसका थीम विकसित भारत 2047 तथा मुझे प्रेरणा के लिए क्यों चयन किया जाए था। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक द्वारा नामित मूल्यांकन समिति ने मूल्यांकन कर प्राप्त अंकों के आधार पर 30 विद्यार्थियों का चयन किया। इन चयनित 30 विद्यार्थियों का साक्षात्कार विशेषज्ञ पैनल द्वारा आयोजित किया गया। आगामी अप्रैल माह में गुजरात के वडनगर स्थित प्रेरणा स्कूल में सहभागिता के लिए अंतिम रूप से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया गया।