जिला हिसार कराटे चैंपियनशिप 29 को

जिला हिसार कराटे चैंपियनशिप 29 को

हिसार, गिरीश सैनी। हांसी के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 29 अक्टूबर को स्टेयर्स डिस्ट्रिक्ट हिसार कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला हिसार इंचार्ज अजय सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान हिसार जिला टीम का चयन भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 नवंबर को फरीदाबाद में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।