जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने संभाला पदभार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने संभाला पदभार

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला न्यायालय परिसर, रोहतक में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय तेवतिया ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारियों - अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता राय सचदेवा, रजनी यादव, संदीप कुमार दुग्गल, आर्य शर्मा, शैलेंद्र सिंह, कपिल राठी, अनिल कौशिक तथा भूपेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने भी कार्यकारिणी के सदस्य तथा अन्य अधिवक्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के पश्चात प्राधिकरण के अध्यक्ष ने समाज के गरीब वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 अरेस्ट व प्री अरेस्ट एवं कानूनी सहायता, पीड़ित मुआवजा योजना सहित विभिन्न कानूनी जागरूकता शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं और मुफ्त एवं निष्पक्ष कानूनी सहायता का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।