जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर
डीसी सचिन गुप्ता ने अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने का आह्वान किया।

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों को गिराने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव सराय अहमद में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में 3 ढांचों को तोड़ा गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा औऱ अवैध निर्माण अथवा कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।