नागरिकों को यातायात नियमों बारे लगातार जागरूक कर रहा जिला प्रशासन

डीसी सचिन गुप्ता ने नागरिकों से स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

नागरिकों को यातायात नियमों बारे लगातार जागरूक कर रहा जिला प्रशासन

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। नागरिकों को यातायात नियमों बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के निरंतर चालान भी किए जा रहे है। गत फरवरी माह के दौरान जिला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 8510 चालान किए गए है। जनवरी में 117 लाइसेंस तथा फरवरी में 79 लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि आरटीए सचिव कार्यालय द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के निरंतर चालान किए जा रहे है। गत जनवरी माह में 216 चालान कर 67 लाख 28 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि, जबकि फरवरी 2026 के दौरान 297 चालान कर 94 लाख 2 हजार रुपये की जुर्माना राशि रिकवर की गई। उन्होंने कहा कि गत जनवरी 2026 के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 8344 चालान किए गए और 117 लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। वहीं, गत फरवरी 2026 के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 8510 चालान किए गए और 79 लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा गया।