पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है जिला प्रशासनः उपायुक्त सचिन गुप्ता

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है जिला प्रशासनः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि वन भूमि की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्घ है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि वन विभाग सभी संबंधित विभागों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराए। इनमें ऐतिहासिक वन अभिलेख उपलब्ध कराना, समन्वय एवं सत्यापन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति तथा वन भूमि की पहचान एवं वर्गीकरण में सहयोग देना शामिल है। उन्होंने बैठक में सडक़ सुरक्षा एवं हरित विकास पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान विशेष रूप से विभिन्न विभागों के अधीन वन भूमि की पहचान एवं सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे सडक़ सुरक्षा एवं पौधारोपण से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सडक़ किनारे अनावश्यक वनस्पति को हटाकर दृश्यता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना, स्थानीय जलेबी चौक पर मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर शहरी हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग एवं नगर निगम अपने नियंत्रणाधीन वन भूमि से संबंधित अभिलेखों का विस्तृत सत्यापन करें और विभागवार एवं स्थल-विशिष्ट रिपोर्ट तैयार की जाये।

बैठक में मंडल वन अधिकारी सुंदर लाल, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ राजपाल चहल, आरएफओ सुभाष चंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।