जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की

जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की

रोहतक, गिरीश सैनी। जरूरतमंद बालिकाओं एवं रोजगार हेतु आने-जाने वाली जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा 25 जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में रवि गुगनानी, डॉ. एस.एल. वर्मा, डॉ. सुनील मुंजाल, संजीव वधवा, डी.एस. बधवार, प्रवीण बत्रा सहित क्लब सदस्य मौजूद रहे।