एमडीयू में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की आधुनिक संदर्भ में प्रासंगिकता पर चर्चा

एमडीयू में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की आधुनिक संदर्भ में प्रासंगिकता पर चर्चा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान आयोजित किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रूरल डेवलपमेंट, रिसर्च चेयर तथा सेंटर फॉर स्किल एंड वोकेशनल एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का विषय -पं. दीनदयाल उपाध्याय का परिप्रेक्ष्य एवं आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता रहा।

विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने अतिथियों, शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. जे.के. शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और मानवीय दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सादगी, राष्ट्र सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भावना उनके जीवन की प्रमुख विशेषताएं थीं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन विचारों को व्यवहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। डॉ. जगबीर नरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।