सिविल सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिकाः कैप्टन शक्ति सिंह
सिविल सर्विस डे पर विस्तार व्याख्यान आयोजित।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रूरल डेवलेपमेंट एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के सहयोग से सिविल सर्विस डे के अवसर पर- सिविल सेवाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ाने में डिजिटलीकरण की भूमिका विषय पर एक विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचकूला शुगरफेड के प्रबंधक निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता इस कार्यक्रम में शिरकत की। लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा व्याख्यान की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। कैप्टन शक्ति सिंह ने सिविल सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उदाहरण सहित समझाते हुए अपने जीवन के पहलुओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण सिविल सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अंत में उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी पूजा गोयल ने किया। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. सतबीर सिंह चाहर, डा. राजेश कुंडू, डा. जगबीर नरवाल, डा. समुद्र सिंह, डा. सुमनलता समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Girish Saini 


