रोहतक के 59 वर्षीय धावक देवी सिंह ने नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक

रोहतक के 59 वर्षीय धावक देवी सिंह ने नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय कृष्णा कॉलोनी निवासी फर्नीचर व्यापारी देवी सिंह सैनी ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गुरु काशी विवि, तलवंडी साबो में आयोजित 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीते हैं।

59 वर्षीय धावक देवी सिंह ने 55+ आयु वर्ग में 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक और 4×100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हर उम्र में खेल और फिटनेस का अत्याधिक महत्व है। उन्होंने युवा वर्ग को अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ खेल में भी सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।