स्केटिंग चैंपियनशिप में मॉडल स्कूल के देवाग्य ने जीते दो स्वर्ण पदक

स्केटिंग चैंपियनशिप में मॉडल स्कूल के देवाग्य ने जीते दो स्वर्ण पदक

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के प्रथम कक्षा के होनहार छात्र देवाग्य अरोड़ा ने मोहाली में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के बिगनर्स स्केट्स वर्ग में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। यूनाइटेड रोलर स्पोर्ट्स क्लब, मोहाली में आयोजित रोलर हॉक्स प्रमोशनल रोलर स्केटिंग एवं रोलर हॉकी चैंपियनशिप के अंडर-5 व अंडर-7 आयु वर्गों में देवाग्य ने अव्वल रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

मॉडल स्कूल की प्राचार्या डॉ अरुणा तनेजा ने देवाग्य को इस उपलब्धि पर बधाई देते इसे स्कूल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लगन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से जीत अवश्य हासिल होती है। स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी देवाग्य को इस उपलब्धि पर बधाई दी।