फूड सेफ्टी मैनेजमेंट पर विस्तार व्याख्यान आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एडवांस्ड फूड सेफ्टी मैनेजमेंट विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ पूजा सुनेजा ने प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फूड इंडस्ट्री में गुणवत्ता, डॉक्यूमेंटेशन और रोजगार से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक करना है।
बतौर मुख्य वक्ता, विभाग के पूर्व छात्र एवं क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर दीपक कंबोज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर तो पर्याप्त हैं, लेकिन योग्य उम्मीदवारों की कमी है। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को तैयार करने, तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अपने सीवी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के टिप्स भी दिए। व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।

Girish Saini 

