उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों की आय वृद्धि के लिए उन्हें मत्स्य पालन के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए

हर साल खारे पानी में 5500 टन मछली का उत्पादन।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों की आय वृद्धि के लिए उन्हें मत्स्य पालन के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करें ताकि किसानों की आय बढ़े। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य किया जाये तथा मायना व बालंद गांव में पंचायती तालाबों की नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाये।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि मत्स्य पालन के लिए नीलाम किए जाने वाले तालाबों की योजना में सरपंचों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि जिला के 120 गांवों के 395 किसान मत्स्य पालन को अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे है। किसान हर वर्ष खारे पानी में 5500 टन मछली बेच कर आजीविका कमा रहे है।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाये तथा उन्हें सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 45 एकड़ अधिक क्षेत्र में मत्स्य पालन किया जा रहा है।

बैठक में उप कृषि निदेशक सुरेंद्र सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा, मंडल मृदा संरक्षण अधिकारी नीना सहवाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एसडीओ डॉ. नरेंद्र दहिया, डीएसओ संदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।