उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जन शिकायतें सुनते समय अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के निर्देश दिए

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जन शिकायतें सुनते समय अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर का आयोजन कर आमजन की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी गई।


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के आधार पर संबंधित विभाग तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की शिकायत सुनते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए शिकायतों का निवारण करवाएं। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं का समाधान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उपायुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का निपटान करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान शिविर में आईं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं। उपायुक्त ने समाधान शिविर में रखी गई सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

  
सोमवार को जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त विभिन्न श्रेणी की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया दिया गया। वहीं लंबित शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जल्द कार्यवाही कर संबधित विभाग के अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान नगराधीश अंकित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


इसके अलावा सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित किये गए। महम में एसडीएम विपिन कुमार शर्मा ने शिकायतों को सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिये। सांपला में आयोजित समाधान शिविर में भी लोगों की शिकायतों को सुनकर समाधान बारे निर्देश दिये गए।