उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जिलावासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
स्कूली छात्राओं ने उपायुक्त को बांधी राखी।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जिलावासियों को भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है। स्थानीय शिक्षा भारती विद्यालय (रामनगर) की छात्राओं ने उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह को राखी बांधकर उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। इस दौरान प्राचार्या ममता भोला भी मौजूद रही।
उपायुक्त ने राखी बांधने वाली छात्राओं व प्राचार्या को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्राचीन समय से भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर प्रेम रूपी राखी बांधकर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करती है। भाई भी उस दिन अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देते है तथा उपहार भेंट करते है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का सांस्कृतिक त्योहार भाई-बहन के पवित्र बंधन को याद करने का एक पवित्र अवसर है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राखी को प्रेम और एकता का प्रतीक माना जाता है।
Girish Saini 

