सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग प्रचार अभियान चलाकर कर रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे जागरूक

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग प्रचार अभियान चलाकर कर रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जिला में चलाये जा रहे प्रचार अभियान के दौरान अब तक विभागीय कलाकारों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों ने 15 गांवों/वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। यह प्रचार अभियान 28 अप्रैल  तक जारी रहेगा।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा समय-समय पर नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान चलाये जाते है। इसी कड़ी में 28 अप्रैल तक चलाये जा रहे प्रचार अभियान में भजन पार्टियों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर 5 सूचीबद्घ पार्टियों द्वारा प्रतिदिन गांवों/वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। अब तक भजन मंडलियों ने जिला के गांव अजायब, निंगाना, रूडक़ी, चिड़ी, भराण, आंवल, पोलंगी, नांदल, खरकड़ा, गढ़ी पटवापुर, मुंगाण, इंद्रगढ़, वार्ड नंबर 6,8 व 10 में कार्यक्रम पेश किए।