सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग प्रचार अभियान चलाकर किया नागरिकों को जागरूक
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रचार अभियान चलाया गया और विभागीय कलाकारों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों ने 45 गांवों व 10 वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा गत 28 अप्रैल तक प्रचार अभियान चलाकर भजन पार्टियों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जागरूक किया गया। इस दौरान भजन मंडलियों ने समाज में फैली कुरीतियों बाल विवाह, नशा खोरी, कन्या भू्रण हत्या, पर्यावरण संरक्षण के अलावा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने बारे जागरूक किया गया।
इस दौरान भजन मंडलियों ने गांव अजायब, निंगाना, रूडक़ी, चिड़ी, भराण, आंवल, पोलंगी, नांदल, खरकड़ा, गढ़ी पटवापुर, मुंगाण, इंद्रगढ़, मोखरा, सांगाहेड़ा, किलोई, घरौंठी, मदीना, कटेसरा, लाढौत, भगवतीपुर, बहलबा, किसरैटी, पिलाना, काहनी, कटवाड़ा, खरक बैंसी, बनियानी, रिठाल, खिड़वाली, निंदाना, लाहली, धामड़, सांघी, गिरावड़, भाली आनंदपुर, मकडौली कलां, घुसकानी, लाखनमाजरा, कलानौर, मकडौली खुर्द, घिलौड़ कलां सहित वार्ड नं. 5, 6, 7. 8. 10, 11, 12, 13, 14 व 19 में कार्यक्रम प्रस्तुत कर नागरिकों को जागरूक किया।

Girish Saini 

