नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग चला रहा प्रचार अभियान

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग चला रहा प्रचार अभियान

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जिला में चलाये जा रहे प्रचार अभियान के दौरान अब तक विभागीय कलाकारों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों ने 40 गांवों/वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। यह प्रचार अभियान 28 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस अभियान में भजन पार्टियों के माध्यम से नागरिकों व विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर 5 सूचीबद्ध पार्टियों द्वारा प्रतिदिन गांवों/वार्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। इन भजन मंडियों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। अब तक भजन मंडलियों ने गांव अजायब, निंगाना, रूडक़ी, चिड़ी, भराण, आंवल, पोलंगी, नांदल, खरकड़ा, गढ़ी पटवापुर, मुंगाण, इंद्रगढ़, मोखरा, सांगाहेड़ा, किलोई, घरौंठी, मदीना, कटेसरा, लाढौत, भगवतीपुर, बहलबा, किसरैटी, पिलाना, काहनी, कटवाड़ा, खरक बैंसी, बनियानी, रिठाल, खिड़वाली, निंदाना, लाहली, धामड़, सांघी, वार्ड नं 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 व 14 में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।