महिला वृद्ध आश्रम में डेंटल स्क्रीनिंग और उपचार शिविर आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के तहत पीजीआईएमएस, रोहतक के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा स्थानीय श्री नगर कॉलोनी स्थित महिला वृद्ध आश्र में एक डेंटल स्क्रीनिंग और उपचार शिविर का आयोजन किया।
डॉ मंजुनाथ बीसी, डॉ आदर्श कुमार, डॉ विपुल यादव, डॉ भावना सबरवाल और डॉ जागृति के मार्गदर्शन में इस शिविर में पीजी डॉ कनुप्रिया और डॉ प्राची ने स्क्रीनिंग और विभिन्न उपचार प्रक्रियाएं जैसे कि रेस्टोरेशन, स्केलिंग और एक्सट्रैक्शन की। आश्रम वासियों को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।

Girish Saini 

