मायना में 138 स्कूली बच्चों की दंत जांच, मौखिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मायना में वीरवार को दंत जांच शिविर लगाया गया। पीजीआईडीएस की टीम ने करीब 138 विद्यार्थियों की दंत जांच की।
दंत चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित ब्रश करने, मुंह की स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित खान-पान तथा दांतों में कीड़ा और मसूड़ों की बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। जरूरत वाले बच्चों को आगे उपचार के लिए नजदीकी दंत चिकित्सा केंद्र जाने की सलाह दी गई।
पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव है। उन्होंने बच्चों को छोटी उम्र से अच्छी आदतें अपनाने और परिवार व समाज में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रशासन ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Girish Saini 

