लोकतंत्र सेनानी संगठन ने की आपातकाल के संघर्ष को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग

लोकतंत्र सेनानी संगठन ने की आपातकाल के संघर्ष को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग

लोकतंत्र सेनानी स्मारक की स्थापना सहित अन्य मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन।  

रोहतक, गिरीश सैनी। लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कत्याल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रोहतक के उपायुक्त अजय कुमार से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कत्याल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से लोकतंत्र सेनानी स्मारक की स्थापना किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा आपातकाल के संघर्ष को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने, लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में मान्यता दिए जाने और लोकतंत्र सेनानी मुक्ति दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग भी की गई। ताकि आगामी पीढ़ी लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा ले सके।

सतीश कत्याल ने बताया कि उपायुक्त अजय कुमार ने लोकतंत्र सेनानी संगठन के सदस्यों को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में सतीश कत्याल, दिनेश बिंदल ,सुदर्शन धींगड़ा, ओमप्रकाश दुआ, मदनलाल हरजाई, गुलशन भूटानी, ओम प्रकाश शर्मा, सूरत सिंह, सुरेंद्र चावला, निपुण कत्याल, शारदा तुली, सुशीला भाटिया शामिल रहे।