विवि गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतनमान की विसंगतियों पर एमडीयू में मंथन

विवि गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतनमान की विसंगतियों पर एमडीयू में मंथन

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के राज्य विश्वविद्यालयों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतनमान में विसंगतियां दूर करने के लिए गठित रजिस्ट्रार समिति की बैठक शुक्रवार को एमडीयू में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं एमडीयू के कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने की।

बैठक में विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लागू वेतनमान, उपलब्ध आंकड़ों और सेवा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों से संबंधित रिकॉर्ड और तथ्य समिति के समक्ष रखे। इन आंकड़ों का पुनः परीक्षण करते हुए वेतनमान में सामने आ रही विसंगतियों के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

समिति ने कर्मचारियों के वेतनमान से जुड़ी समस्याओं के संभावित समाधान पर भी चर्चा की। विस्तृत विचार-विमर्श और उपलब्ध आंकड़ों की बारीकी से जांच के बाद समिति ने अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप दे दिया।

बैठक में सीबीएलयू भिवानी की कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा, सीआरएसयू जींद की कुलसचिव डॉ. सीमा गुप्ता, आईजीयू मीरपुर के कुलसचिव डॉ. दिलबाग सिंह, बीपीएसएमवी के कुलसचिव डॉ. शिवालिक यादव, सीडीएलयू सिरसा के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विवि के कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा और गुरुग्राम विवि के कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा शामिल रहे।