बीएमयू में विकसित भारत @2047 में एआई और साइबर सुरक्षा कानूनों की भूमिका पर मंथन
एआई गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा कानूनों पर क्विज में तन्शु-खुशी की टीम विजेता
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के विधि संकाय में विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में एआई गवर्नेंस एवं साइबर सुरक्षा कानूनों की भूमिका विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विधि संकाय के डीन एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. (डॉ.) मनीष दलाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में तन्शु और खुशी की टीम ने प्रथम, जबकि शिवानी और छवि की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्षा डॉ. रितु ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और कानूनी समझ को मजबूत करती हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए तकनीकी विकास के साथ प्रभावी कानूनी व्यवस्था, डिजिटल सुरक्षा और तकनीक का जिम्मेदार उपयोग जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी बदलावों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Girish Saini

