200 मीटर रेस में दीपांशी ने बाजी मारी

200 मीटर रेस में दीपांशी ने बाजी मारी

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय 37वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि, डॉ. एम.एस. हुड्डा ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।

प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजित 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ सहित जेवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, रिले रेस तथा शॉट पुट आदि स्पर्धाओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 200 मी. रेस में दीपांशी प्रथम, निकिता दूसरे व विनीता तीसरे स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में संजू, सरोज, निकिता, किरण, पुष्पा व सविता विजेता रहे। अंत में विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।