हिमालयी क्रायोस्फीयर प्रशिक्षण में दीपक कुमार की टीम अव्वल

हिमालयी क्रायोस्फीयर प्रशिक्षण में दीपक कुमार की टीम अव्वल

सांपला, गिरीश सैनी। राजकीय महाविद्यालय, सांपला के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर दीपक कुमार का राष्ट्रीय स्तर के एनएचसी3एस-2:2026—नेशनल हिमस्कूल ऑन क्रायोस्फीयर एंड क्लाइमेट चेंज स्टडीज प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, रुड़की ने एनसीपीओआर, गोवा के तकनीकी सहयोग से किया।

प्रशिक्षण में क्रायोस्फीयर, जलवायु परिवर्तन, हिमनद विज्ञान, ग्लेशियर-हाइड्रोलॉजी और पर्वतीय पर्यावरण से जुड़े विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दीपक कुमार ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति स्थित बटाल ग्लेशियर में फील्ड प्रशिक्षण के दौरान हिमनदों की आकृति, बर्फ के संचयन-अपक्षय, ग्लेशियर मेल्टवॉटर और नदी प्रवाह का अध्ययन किया।

इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में दीपक कुमार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें टीम के साथ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।