बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए निर्णायक मुकाबले, समापन आज; डीसी करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत
विमेन डबल्स के फाइनल में पहुंची अक्षिता व खुशी की जोड़ी।
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.), रोहतक के तत्वावधान में चल रही 34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 (बॉयज व गर्ल्स), मेन्स, वीमेन के सिंगल्स और डबल्स के रोमांचक निर्णायक मुकाबले हुए।
डी.बी.ए. के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभावक, खेल प्रेमी व प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
ज़िलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि, रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
ज़िलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में देवांगना और सृष्टि पहुंची। प्राशी और देवांगना ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में अश्मी और प्राशी ने प्रवेश किया। अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में खुशी और अक्षिता ने जगह बनाई। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में गरिमा कुंडू और सीरत बधवार पहुंचे। अंडर-13 गर्ल्स डबल्स के सेमी फाइनल में न्याशा व प्राशी तथा एलिना व उदिता की जोड़ी ने जगह बनाई। अंडर-15 गर्ल्स डबल्स के फाइनल में दक्षा व लयशा की जोड़ी ने जगह बनाई।
वहीं, विमेन डबल्स के फाइनल में अक्षिता व खुशी की जोड़ी ने जगह बनाई। मेन्स सिंगल्स के सेमी फाइनल में वंश ने जगह बनाई। यश व खुशी की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में प्रवेश किया।

Girish Saini 

