बीएमयू में रिसर्च में एआई विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिक विज्ञान क्लब एवं गणित विभाग द्वारा आइक्यूएसी के सहयोग से रिसर्च में एआईः खोज को गति या रचनात्मकता को कमजोरी? विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एआई की आधुनिक शोध में बढ़ती भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

बीएमयू में रिसर्च में एआई विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिक विज्ञान क्लब एवं गणित विभाग द्वारा आइक्यूएसी के सहयोग से रिसर्च में एआईः खोज को गति या रचनात्मकता को कमजोरी? विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एआई की आधुनिक शोध में बढ़ती भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने कहा कि एआई ने वैज्ञानिक खोजों, डेटा विश्लेषण, स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार तथा तकनीकी विकास को नई गति प्रदान की है। वहीं दूसरी ओर, एआई पर अत्यधिक निर्भरता, मानवीय रचनात्मकता में कमी, शोध की मौलिकता एवं नैतिक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई।

विज्ञान संकाय के डीन प्रो. मनोज कुमार तथा रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. रवि राणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों की सराहना करते हुए तकनीकी प्रगति और मानवीय रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. संगीता मलिक ने कहा कि इस प्रकार के बौद्धिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच एवं शोध के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन सचिव प्रो. पूजा भाटिया ने आभार व्यक्त किया।