एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 7 जून

बारहवीं कक्षा उपरांत विद्यार्थियों के लिए एनईपी-2020 के तहत विभिन्न विकल्प उपलब्धः सुनित मुखर्जी

एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 7 जून

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए एमडीयू, रोहतक में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि बारहवीं कक्षा उपरांत विद्यार्थियों के लिए विवि में करियर के अनेक विकल्प हैं। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे, जिसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जून कर दी गई है।

सुनित मुखर्जी ने बताया कि यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बीसीए में 160, बीए-अंग्रेजी में 60, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60, बीबीए में 120, बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30, बीएससी-गणित में 60, बीएससी गणित एसएफएस में 60, बीएससी-सांख्यिकी में 60, बीए-इतिहास में 60, बीए-अर्थशास्त्र में 60, बीए-लोक प्रशासन में 60, बीपीएचएस में 30 तथा बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं।

पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए सुनित मुखर्जी ने बताया एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय में 120 तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 तथा एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम-बीएड में 50 तथा बीए-बीएड में 50 सीटें उपलब्ध हैं।

इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 से 16 जून तक किया जाएगा।