कंडमनेशन बोर्ड 12 नवंबर को नाकारा वाहनों की कीमत तय करेगाः डीसी
पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे होगा निरीक्षण
रोहतक, गिरीश सैनी। सरकारी वाहनों और अनुपयोगी सामान को कंडम घोषित करने के लिए जिला कंडमनेशन बोर्ड 12 नवंबर को पुलिस लाइन में निरीक्षण करेगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण सुबह 10 बजे शुरू होगा। संबंधित विभागों को निदेशालय से प्राप्त स्वीकृति पत्र और पूर्ण निरीक्षण रिपोर्ट प्रोफार्मा की चार प्रतियां तैयार कर नाकारा वाहन व सामान निर्धारित समय पर पुलिस लाइन लाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद बोर्ड इनकी रिजर्व प्राइस निर्धारित करेगा। निरीक्षण रिपोर्ट का प्रोफार्मा उपायुक्त कार्यालय की कमरा नंबर 120 स्थित नजारत शाखा से प्राप्त किया जा सकता है।

Girish Saini

