डीसीआरयूएसटी के वीसी प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का कार्यकाल बढ़ा, नए कुलपति की नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी

डीसीआरयूएसटी के वीसी प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का कार्यकाल बढ़ा, नए कुलपति की नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी

मुरथल, गिरीश सैनी। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि, मुरथल (डीसीआरयूएसटी) के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। हरियाणा के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा सरकार की सिफारिश पर यह आदेश जारी किया है।

राजभवन हरियाणा द्वारा 7 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रो. श्रीप्रकाश सिंह का कार्यकाल 7 सितंबर 2026 के बाद आगामी आदेश तक अथवा नए कुलपति की नियुक्ति होने तक, (जो भी पहले हो), जारी रहेगा। यह निर्णय विवि के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि नए कुलपति की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। तब तक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह विवि कुलपति के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।