डीसीजे कॉलिजिएट सी.सैक. स्कूल को मिली ग्रीन स्कूल रेटिंग
जालन्धर, 21 फरवरी, 2026: दोआबा कॉलेज, जालन्धऱ के प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने बताया कि कॉलेज कैम्पस में स्थित डीसीजे कॉलिजिएट सी. सैक. स्कूल को हाल ही में दिल्ली के सैंटर फॉर साईंस एण्ड एन्वायरमैंट ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट के तहत डीसीजे कॉलिजिएट को लगातार दूसरे वर्ष ग्रीन स्कूल रेटिंग प्रदान की है । डॉ. भण्डारी ने बताया कि इस विशेष ऑडिट के दौरान देश के 28 स्टेटस एवं यूनियन टेरेट्रिज़ में मौजूद 7407 स्कूल ने भाग लिया जिसमें से 433 स्कूल को देश के ग्रीनेस्ट इंस्टीच्यूशन के तौर पर मान्यता प्रदान की गई जो कि वातावरण के प्रति सहजता एवं स्थिरता के माप-दंड पर खरे उतरे । उन्होंने बताया कि डीसीजे कॉलिजिएट जालन्धर जिले में एक मात्र प्राइवेट स्कूल है जिसने पानी, ऊर्जा के संरक्षण, वेस्ट मैनेजमैंट, बायोडेर्विसटी एवं वातावरण जागरूकता के क्षेत्र में बेस्ट ग्रीन स्टेट अवार्ड प्राप्त किया ।
नई दिल्ली में इण्डिया हेबिटेट सैंटर द्वारा आयोजित एक समारोह में पद्मश्री श्रीमती सुनिता नारायण ने प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी को इस विलक्षण उपलब्धि के लिए सम्मनित किया । इसके अलावा जालन्धऱ जिला के शिक्षा अधिकारी श्रीमती गुरिन्द्रजीत कौर ने भी इस उपलब्धि के लिए स्कूल ईंचार्ज प्रो. गुरसिमरन सिंह को सम्मानित किया ।
डॉ. भण्डरी ने इस उपलब्धि के लिए डीसीजे कॉलिजिएट स्कूल के ईंचार्ज प्रो. गुरसिमरन सिंह, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी ।

City Air News 

