उपायुक्त सतबीर सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं दी, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बताया

ग्रीन दीपावली मनाने और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने की अपील

उपायुक्त सतबीर सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं दी, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बताया

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने दीपावली के पावन पर्व पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।

उपायुक्त ने नागरिकों से दीपावली को आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ग्रीन दीपावली को प्राथमिकता दें तथा प्रदूषण रहित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

डीसी ने कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में है। सभी लोग इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें।