डीसी सचिन गुप्ता ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया

डीसी सचिन गुप्ता ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना देश में ब्लू रिवोल्यूशन को नई गति प्रदान कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। योजना के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने, मछुआरों की आय में वृद्धि करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत आधुनिक मत्स्य पालन, कोल्ड स्टोरेज, मछली परिवहन, प्रसंस्करण तथा विपणन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही मछुआरों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा ने बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों और बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। योजना के तहत मीठे एवं खारे पानी के तालाबों में मत्स्य पालन के लिए अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है।