डीसी सचिन गुप्ता ने नागरिकों से शीघ्रातिशीघ्र एसआईआर फॉर्म जमा करवाने का आह्वान किया
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे 14 जुलाई का इंतजार किए बिना अपना विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र शीघ्र जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रपत्र जमा करने से अंतिम समय की भीड़, संभावित तकनीकी समस्याओं एवं अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकेगा तथा पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न होगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने बताया कि जिला में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरें तथा समय पर जमा करवाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपना योगदान दें।
उपायुक्त ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय अवधि के भीतर अपना एसआईआर प्रपत्र जमा करवाने की अपील की।
Girish Saini 


