डीसी सचिन गुप्ता ने मॉनसून सीजन के दृष्टिगत जल निकासी के सभी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने मॉनसून सीजन के दृष्टिगत जल निकासी के सभी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग एवं यूएचबीवीएन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मॉनसून सीजन के दृष्टिगत जिला में जल निकासी के सभी पुख्ता प्रबंध करें।

मॉनसून सीजन के दृष्टिगत सिंचाई विभाग तथा यूएचबीवीएन के अधिकारियों के साथ जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के जल निकासी के कार्यों की समीक्षा की तथा जारी सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उपायुक्त ने जलभराव से संबंधित बिंदुओं पर जल निकासी के किये गए प्रबंधों की समीक्षा की तथा यूएचबीवीएन द्वारा जारी किये गए अस्थाई कनेक्शन बारे भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गत वर्षों के अनुभव के आधार पर जलभराव के सभी संबंधित बिंदुओं पर जल निकासी के सभी प्रबंध कराये जाये।

उपायुक्त ने जिला में ड्रेनों की सफाई के कार्य की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने यूएचबीवीएन के अधिकारियों के साथ मेरा गांव जगमग गांव योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा यथाशीघ्र सभी गांवों को इस योजना के तहत कवर करने के निर्देश दिये। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल, राजेश भारद्वाज, राजीव राठी, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता अनिल नागर, सीमा नारा एवं रामेंद्र मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।