उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा करवाये। अधिकारी शिकायत निपटारे के समय विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी संबंधित नागरिक को दें तथा उसे संतुष्ट करें।

उपायुक्त सचिन गुप्ता हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2025 की लंबित शिकायतों के निपटारे पर मुख्य ध्यान दिया गया है तथा शीघ्र ही लंबित शिकायतों की संख्या कम होगी। जिला में लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों के निपटारे की दिशा में प्रगति हुई है तथा इन शिकायतों के निपटारे की निरंतर निगरानी की जा रही है।

उपायुक्त ने स्थानीय स्तर पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन लंबित शिकायतों को निपटाने की दिशा में गंभीर प्रयास करें। अधिकारी शिकायतों का उचित निपटारा करें तथा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा उपलब्ध करवाये गए नए प्रोफार्मा में विवरण दर्ज कर करवायें। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर नागरिकों का फीडबैक प्राप्त करने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित की गई है, जो समाधान शिविरों में अपनी समस्याएं रख रहें है।

इस दौरान एडीसी नरेंद्र कुमार, एएसपी आयुष यादव, सांपला की एसडीएम अंकिता पंवार, नगराधीश अंकित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, तहसीलदार यशपाल शर्मा एवं दिनेश कुमार, डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।